परमेश्वर का प्रेम और क्षमा
par Zacharias T. Fomum
परमेश्वर की परिपूर्ण सृष्टि बाइबल हमें बताती है कि परमेश्वर ने इस संसार और जो कुछ उस में है सब को बनाया, इसके साथ ही सूरज, चंद, समुद्र और पृथ्वी के जीव-जंतुओं को भी बनाया, जब इनका बनना पूरा हुआ, तब परमेश्वर ने देखा की सब अच्छा है| (उत्पत्ति) १:२५. परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही प्रतिरूप में परमेश्वर के स्वरूप अनुसार स्त्री और पुरुष करके बनाया| (उत्पत्ति १:२७.) जब परमेश्वर ने सब कुछ बना दिया और देखा की मनुष्य और जानवर जमीन और समुद्र सब कुछ बहुत अच्छा है| (उत्पत्ति १:३१.) अगर परमेश्वर ने सब कुछ देखा और कहा कि सब बहुत अच्छा है, तो इस का मतलब है कि वह वास्तब में हर तरह से एक सम्पूर्ण व् परिपूर्ण सृष्टि ही होगी| इसी तरह मनुष्य भी अपनी उत्पत्ति के समय सम्पूर्ण उत्तम था, उस में कोई भी अधूरापन नहीं था, वह कुछ इस तरह से पूर्ण उत्तम था, कि जब परमेश्वर ने उसे देखा तो उसका ह्रदय आनंद से भर गया और उसने कहा कि यह मेरी सर्वोतम व् अद्धुत सृष्टि है|
Gratuit
Télécharger / Acheter sur ztfbooksUn exemplaire papier en Belgique ?
Pour obtenir une version physique de cet ouvrage, contactez-nous en Belgique.
Nous contacter
